नई बहू को गंजा किया, कालिख पोती, निर्वस्त्र करके बेरहमी से पीटा | DOMESTIC VIOLENCE

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के जयनगर थाना अंतर्गत एक गांव में विवाहिता का सिर मुंडने, मुंह पर कालिख पोतने और निर्वस्त्र कर बुरी तरह पिटाई करने की घटना प्रकाश में आई है। यह जुल्म ससुराल पक्ष की ओर से ढाया गया। इस बाबत पीड़िता की ओर से ससुराल वालों के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

महिला ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल वाले अक्सर उसके साथ मारपीट किया करते थे। गत सोमवार को भी मारपीट की गई। ससुराल वालों के अत्याचार से तंग आकर उसने थाने में शिकायत दर्ज करा दी थी। इसके बाद पुलिस पहुंची और ससुराल वालों को भविष्य में ऐसा नहीं करने की चेतावनी दे कर चली गई। महिला ने बताया कि मारपीट की खबर पाकर उसकी मां भी उससे मिलने आई थी।

पर पुलिस के जाते ही मां के सामने ही ससुराल वालों ने उसे पिटना शुरू कर दिया। दूसरे पुरुषों से अवैध संबंध रखने का आरोप लगाते हुए सिर मुंड दिया। निर्वस्त्र कर पिटाई की गई और चेहरे पर कालिख पोत गांव में घुमाने की कोशिश की गई। पर वहां मौजूद अन्य लोगों ने रोक दिया। बाद में वह अपने मायके चली गई।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !