भोपाल में महिलाओं के बीच चाकूबाजी: मामला पुलिसकर्मी के इश्क का

Updesh Awasthee
भोपाल। यहां एक सस्पेंडेड पुलिस कर्मी का इश्क उसकी पत्नी को भारी पड़ गया। पुलिसकर्मी के साथ लिव इन रिलेशन में रही महिला ने उसकी पत्नी को उस समय चाकू मार दिया जब वो मंदिर से दर्शन करके लौट रही थी। इससे पहले उसने अपने लिव इन पार्टनर पुलिसकर्मी के खिलाफ रेप की एफआईआर भी करा दी थी। इस मामले की रिपोर्ट संबंधित शाहजहांनाबाद थाने में दर्ज हुई है।

शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने बताया कि फरियादी सीमा कटारिया पति हरिशंकर कटारिया उम्र 40 वर्ष निवासी न्यू पुलिस लाइन शाहजहांनाबाद, के शिकायती आवेदन पर आरोपी अनीता मिश्रा के खिलाफ धारा 324, 294, 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। फरियादी महिला का पति हरिशंकर कटारिया, एक सस्पेंड पुलिस कर्मचारी है। वह करीब डेढ़ साल पहले अपनी पत्नी और दो बच्चों को छोड़कर चला गया था। उसने इलाके में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली आरोपी अनीता मिश्रा से दूसरी शादी कर ली थी। हालांकि कुछ महीने बाद अनीता शर्मा ने हरिशंकर कटारिया पर रेप का मुकदमा दर्ज करवाया दिया।

पुलिस का कहना है कि कल शुक्रवार सुबह फरियादी सीमा कटारिया, पुलिस लाइन पानी की टंकी के पास स्थित राम मंदिर में पूजा करने के लिए गई थी। जैसे ही सीमा मंदिर के पास तक पहुंची, तभी अनीता अपनी एक्टिवा गाड़ी से वहां पर पहुंच गई। यहां पर दोनों महिलाओं में विवाद होने लगा। धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि अनीता ने अपने पास रखे चाकू से सीमा पर हमला कर दिया। इस हमले में सीमा के हाथ में चोटें आई हैं। वहीं हमला करने के बाद अनीता मौके पर से फरार हो गई। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज होने के बाद आरोपी अनीता मिश्रा की तलाश शुरु कर दी गई है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!