
पुलिस के मुताबिक, मुनिरका इलाके में नवीन देशमुख नामक युवक ने इस महिला को अपने घर लाया और उसके साथ 5 लड़कों ने कथित रूप से बारी-बारी गैंगरेप किया और जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मार पिटाई की गई। फिर आरोपी उसके सारे कपड़े उतार कर उसे एक कमरे में बंद करके मौके से फरार हो गए।
पीड़िता लड़की मदद के लिए इमारत की पहली मंजिल पर बने कमरे से नग्न अवस्था में ही नीचे कूद गई। लोग वहां तमाशबीन बने रहे मगर किसी ने लड़की को कोई कपड़ा तक नहीं दिया। बाद में घायल लड़की एक ऑटो में सवार होकर वहां से निकली और पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। उसने पुलिस को बताया कि उसके साथ पांच लोगों ने गैंगरेप किया है।
पुलिस शिकायत मिलते ही हरकत में आ गई। पुलिस ने फौरन इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडीकल करवाया और कई जगहों पर दबिश देकर आरोपी नवीन कुमार देशमुख, प्रतीक कुमार, विकास मेहरा, सवर्जित और लक्ष्य को गिरफ्तार कर लिया।
महिला के पांव में चोटें आईं हैं। उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला दो बच्चों की मां है। इस घटना से जुड़े सभी आरोपी नोएडा के एक बीपीओ में काम करते हैं।