भगवान सूर्य ने राशि बदली: पढ़िए, आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा

आज से सूर्य भगवान मीन राशि मॆ प्रवेश कर जायेंगे। पूरे महीने सूर्यदेव गुरु की राशि तथा गुरु की दृष्टि मॆ रहेंगे सूर्य राज्य तथा राज्यकृपा का कारक होता है। इन दोनो ग्रहों मॆ अच्छा सम्बन्ध राज्य मॆ शांति और खुशहाली का संकेत देता है। वरिष्ठ लोगो का मान सम्मान मॆ वृद्धि का योग। अंतरराष्ट्रीय स्तर मॆ सरकारों के मध्य आपसी सहमति बनेगी। शिक्षा तथा जन कल्याण सम्बन्धी कार्यों का योग। वरिष्ठ व्यक्तियों का सम्मान होगा। बुद्धिजीवी वर्ग के लोगो के सम्मान मॆ वृद्धि होगी। कुल मिलाकर 15 अप्रेल तक का समय विश्व के लिये अच्छा रहेगा। अर्थ व्यवस्था मॆ सुधार होगा।

सभी राशियों के लिये परिणाम
*मेष*बाहरी क्षेत्रों से विशेष मदद व लाभ प्राप्ति का योग।शुभ मांगलिक कार्यों मॆ खर्च का योग।
*वृषभ*-आमदनी के स्त्रोत अच्छा लाभ देंगे।प्रतिष्ठा वृद्धि के योग।मकान वाहन आदि से लाभ का योग।
*मिथुन*-राज्य से मान सम्मान वृद्धि का योग।नौकरी रोज़गार मॆ खास सफलता का योग।
*कर्क*-भाग्यवर्धक समय,आर्थिक योग प्रबल।धार्मिक यात्रा तथा किसी विशेष यात्रा से भाग्योदय।
*सिंह*-गूढ़ आद्यात्म व शिक्षा सम्बन्धी कार्यों मॆ खास सफलता का योग।जटिल कार्यों मॆ सफलता प्राप्त होगी।
*कन्या*-परिवार व्यापार मॆ शुभ मांगलिक कार्यों का योग।साझीदारी मॆ सफलता का योग।
*तुला*-शत्रु परास्त होंगे।किसी नीतिगत मुद्दे मॆ सफलता मिलेगी।स्वास्थय सुधरेगा।
*वृश्चिक*-शिक्षा,प्रतियोगिता परीक्षा आदि मॆ श्रेष्ठ सफलता का योग।शासकीय क्षेत्रों से विशेष निर्णय से लाभ प्राप्ति का योग।
*धनु*--सामजिक पद प्रतिष्ठा वृध्दि का योग।शासकीय पदोन्नति प्राप्ति का योग।शुभ समय।
*मकर*-पराक्रम वृध्दि का योग।खिलाड़ियों लिये के खास सफलता का समय।यात्रा होगी।
*कुम्भ*-संचित धन वृध्दि का योग।आर्थिक क्षेत्रों से अच्छी सफलता प्राप्त होगी।कुल या परिवार मॆ शुभ कार्यों का योग।
*मीन*-मान सम्मान तथा प्रतिष्ठा वृध्दि का योग।शासकीय क्षेत्रों मॆ विशेष सफलता प्राप्त होगी।शुभ समय लाभ लें।
*जिनका जन्म 15 मार्च से 15 अप्रेल के मध्य हुआ है उनके लिये विशेष लाभ,पदोन्नति तथा सम्मान का योग*
*भगवान दत्तात्रेय,साइँ बाबा या अपने गुरु की सेवा विशेष लाभ देगी।गुरुवार कॊ किसी भी भूखे व्यक्ति कॊ भोजन करायेंगे तथा व्रत रखेंगे तो भगवान की कृपा प्राप्त होगी।*
पंडित चंद्रशेखर नेमा "हिमांशु"
9893280184
If you have any question, do a Google search
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!