विधवा महिेला को शादी का झांसा देकर 4 साल से रेप कर रहा था इंजीनियरिंग स्टूडेंट

भोपाल। राजधानी के पिपलानी इलाके में विधवा महिला से शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बिहार का रहने वाला एक इंजीनियर छात्र विधवा महिला को तीन साल से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर रहा था। जब महिला ने शादी के लिया दबाव बनाया तो आरोपी ने मना कर दिया। जिसके बाद महिला ने थाने जाकर मामला दर्ज करवाया।

जानकारी के अनुसार गुप्ता कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय महिला अपने चार बच्चों के साथ रहती है। जुलाई 2014 में बिहार के रहने वाले रंजीत रंजन के घर पीड़ित महिला खाना बनाने का काम करती थी। इसी दौरान छात्र ने महिला से अपने प्रेम का इजहार किया और फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर दिया। पिछले 3 वर्षो से आरोपी इसी तरह पीड़ित महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा है। 

जब महिला को पता चला कि रंजीत किसी और लड़की से शादी करने जा रहा है। तब महिला ने थाने जा कर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376, 506 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!