UPSC EXAM 2017 RESULT

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा जनवरी, 2017 के दौरान भर्ती से जुड़े निम्‍नलिखित परीक्षा परिणामों को अंतिम रूप दिया गया। अनुशंसित अभ्यर्थियों को डाक द्वारा व्यक्तिगत रूप से सूचित कर दिया गया है।
परीक्षा परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें 
या फिर नीचे दिए गए यूआरएल को कॉपी करके नया वेबपेज ओपन करें
http://pibphoto.nic.in/documents/rlink/2017/feb/p201721602.pdf


संघ लोक सेवा आयोग के बारे में 
संघ लोक सेवा आयोग ('यूपीएससी' अर्थात 'यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन') भारत के संविधान द्वारा स्थापित एक ऐसी संस्था है, जो भारत सरकार के लोक सेवा के अधिकारियों की नियुक्ति के लिए परीक्षाएँ संचालित करती है। संविधान के अनुच्छेद 315-323 में एक 'संघीय लोक सेवा आयोग' और राज्यों के लिए ' राज्य लोक सेवा आयोग' के गठन का प्रावधान है। प्रथम लोक सेवा आयोग की स्थापना 1 अक्टूबर, 1926 ई. को हुई थी। आयोग की मुख्य भूमिका केंद्र तथा राज्यों (अर्थात अखिल भारतीय सेवा) के लिए सामान्य विभिन्न केंद्रीय सिविल सेवाओं तथा पदों एवं सेवाओं में नियुक्ति के लिए व्यक्तियों का चयन करना है।

कार्य एवं भूमिका
संघ लोक सेवा आयोग को संविधान के अनुच्छेद 320 और 321 के अंतर्गत निम्नलिखित कार्य एवं भूमिकाएँ सौंपी गई हैं-
संघ के अधीन सेवाओं और पदों पर प्रतियोगिता परीक्षाओं के आयोजन के माध्यम से भर्ती।
केंद्र सरकार के अधीन सेवाओं तथा पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से चयन द्वारा भर्ती।
पदोन्नति पर नियुक्ति के साथ-साथ प्रतिनियुक्ति पर स्थानांतरण के लिए अधिकारियों की उपयुक्तता पर परामर्श देना।
विभिन्न सेवाओं तथा पदों पर भर्ती की पद्धति से सम्बध्द सभी मामलों पर सरकार को परामर्श देना।
विभिन्न सिविल सेवाओं से सम्बद्ध अनुसानिक मामले।
असाधारण पेंशन प्रदान करने, विधिक व्यय आदि की प्रतिपूर्ति से संबंधित विविध मामले आदि।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!