इस खतरनाक बल्लेबाज की किसी ने नहीं लगाई बोली

राजू जांगिड़/खेल डेस्क | इंडियन प्रीमियर लीग के 10वें सीजन के लिए प्लेयर्स की नीलामी बेंगलुरु में हुई है। नीलामी की शुरुआत खिलाड़ी मार्टिन गुप्टिल से हुई, लेकिन उन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा।

आपको बता दें कि गुप्टिल की गिनती विश्व के खतरनाक बल्लेबाजों में की जाती है। गुप्टिल के नाम विश्वकप में दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी है लेकिन इस ऑक्शन की पहली नीलामी ने सबको चौंका कर रख दिया है। वहीं इंग्लैंड के खिलाड़ी इयान मोर्गन को उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ पर ही किंग्स इलेवन पंजाब टीम ने खरीदा।

2 करोड़ के बेस प्राइस वाले इन प्लेयर्स पर भी नजर :-
इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स पहली बार आईपीएल नीलामी में शामिल हुए। इंग्लिश ऑलराउंडर क्रिस वोक्स भी पहली बार नीलामी में शामिल हुए।
आस्ट्रेलियाई फास्ट बॉलर मिशेल जानसन 2016 में किंग्स इलेवन पंजाब टीम में थे।
ऑस्ट्रेलियाई बॉलर पैट कमिंस। 2014 और 2015 में IPL खेल चुके है।
श्रीलंकाई ऑलराउंडर एंजिलो मैथ्यूज। 2016 IPL में दिल्ली डेयरडेविल्स टीम में थे।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !