स्कूल टूर के बहाने 10वीं की छात्रा को ले गया टीचर, रेप

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। जब शिक्षक ही हैवान बन जाए तो समाज में इससे बड़ी शर्मदिगी और कोई दूसरी नहीं होगी। ऐसा ही हुआ हरियाणा राज्य पलवल के गांव मडनाका में जहां पर एक गुरु ने गुरु और शिष्या के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया है। गांव मढनाका के एक प्राइवेट स्कूल में एक नाबालिग छात्रा 10 वीं कक्षा में पढ़ती थी और इस छात्रा को गांव मिंडकौला निवासी गिरधारी नामक अध्यापक पढ़ाता था। 13 फ़रवरी को गिरधारी ने अपनी शिष्या को घूमने के लिए कहा. उसने कहा की काफी बच्चे दूसरे स्कूलों से घूमने के लिए जा रहे हैं आप भी चलो लेकिन इस हैवान गुरु के मन में दूसरी ही कहानी चल रही थी.

इस बारे में पीड़ित छात्रा को पता नहीं था कि उसका गुरु की हैवान बन जाएगा. छात्रा को घुमाने के नाम पर ले गया लेकिन और बच्चे कहीं पर नहीं गए. इस हैवान गुरु ने छात्रा को 5 दिनों तक इधर से उधर अगवा करके रखा. लेकिन इस बारे में स्कूल के दूसरे अध्यापकों को पता नहीं था कि वह कहां पर गया है और छात्रा  को अपने साथ कहा ले गया है.

छात्रा के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने पीड़ित छात्रा के परिजनों की शिकायत पर अपहरण का मामला  दर्ज कर लिया और तलाश शुरु कर दी. लेकिन छात्रा जैसे तेसे अपने  हैवान गुरु के  चंगुल से 17 फ़रवरी को छूटकर आ गई और सीधे छात्रा हथीन थाने में पहुंची और पुलिस को सारी घटना की जानकारी दी.

पुलिस ने छात्रा का मेडिकल चेकअप कराया तो छात्रा के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई. पुलिस ने आरोपी अध्यापक को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया और अदालत में पेश करके 2 दिन की रिमांड पर लिया है. पुलिस जांच अधिकारी ने बताया की आरोपी अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है.
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!