मां नाजायज रिश्ता बनाने तैयार नहीं हुई तो उसके बेटे की हत्या कर दी

सतना। एक महिला से नाजायज रिश्ता बनाने की धुन में पागल हुए युवक से जब महिला ने दृढ़तापूर्वक इंकार कर दिया तो युवक ने उसके 8 वर्षीय बेटे की हत्या कर डाली। बताया जा रहा है कि युवक इससे पहले भी कई महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें कर चुका है। वो इस काम के लिए पूरे गांव में बदनाम है। 

सतना जिले के बबेरुआ गांव में 16 फरवरी को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। दूसरी कक्षा का छात्र अनुज उर्फ राजा पटेल की लाश अरहर के खेत में पड़ी मिली। अनुज 16 फरवरी को स्कूल जाते वक्त गायब हो गया था। उसके दूसरे दिन उसकी लाश मिली। पुलिस ने अब इस हत्या का खुलासा किया है। पुलिस पूछताछ में अजय पटेल ने हत्या की बात स्वीकार किया। 

अजय गांव की कई महिलाओं से छेड़छाड़ कर चुका था। अजय ने मृत बच्चे की मां से छेड़छाड़ की और नाजायज सम्बन्ध बनाने की कोशिश की। अनुज की मां ने इस बात का विरोध किया। अपने नापाक इरादे में असफल अजय मन-ही-मन खार खाये बैठा था। फिर एक दिन उसने स्कूल जा रहे अनुज का गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके बाद 12 घंटों तक लाश को घर में छुपा कर रखा और फिर रात के अंधेरे में लाश को खेत में फेंक दिया। पुलिस ने जांच शुरू की और अब आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!