सीधी में अवैध खदान धंसकी, मासूम बच्ची की मौत

Updesh Awasthee
भोपाल। खदान माफिया इस समय पूरे मध्यप्रदेश की सुर्खियों में है। कभी माफिया अफसरों पर पिस्तौल तान देता है तो कभी भाजपा का चुनाव चिन्ह लगाकर माफिया के वाहन धड़ल्ले से परिवहन करते हैं। अवैध खदानों का तो भंडार आ गया है। सीधी जिले में बहरी थानांतर्गत ग्राम मटीहनी मे संचालित अवैध खदान धंसकने से एक किशोरी की जान चली गई है। बहरी पुलिस मामले कू लीपापोती भी शुरू कर दी है। 

मिली जानकारी के मुताबिक प्रीति साकेत पिता पंजाबी साकेत उम्र 12 वर्ष मटिहनी अपने माता पिता के साथ स्कूल के पास छुही खदान में छुही खोदने गई थी। आज सुबह 10 बजे के लगभग गई। बच्ची 2-3 फीट अंदर चली गई। जब वो खदान के अंदर थी तभी खदान धंसक गई। सारी मिट्टी मासूम के ऊपर आ गिरी। जिससे मौके पर ही मासूम की मौत हो गई। 

जिसकी सूचना 108 को दी गई। बताया गया कि यह खदान अवैध रूप से चलाया जा रहा है। पूर्व में भी यहां पर ऐसी घटनाये घट चुकी हैं। उसके बाद भी इस खदान को बंद नहीं। किया गया है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!