लड़की नहीं मिली तो, पुरुष पहलवान को चित कर दिया

Updesh Awasthee
ग्वालियर। शिवपुरी में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में जैसे ही अखाड़े में दिल्ली की लेडी रेसलर मोनिका आई, देखने वालों हजारों लोग पहुंच गए। मोनिका ने भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया और पुरुष पहलवान को ऐसा दांव मारा कि वह अखाड़े में धूल चाटता नजर आया। वैसे मुकाबले के दौरान पुरुष पहलवान ने कई बार हावी होने की कोशिश की।

तात्याटोपे मैदान में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में लेडी रेसलर भी कुश्ती लड़ने आई हैं। दिल्ली की मोनिका पहलवान कुश्ती के लिए आईं तो उन्हें मुकाबले के लिए कोई लेडी रेसलर नहीं मिली। उन्होंने पुरुष पहलवान से ही कुश्ती लड़ने की इच्छा जाहिर कर दी। 

मोनिका से लड़ने के लिए लखनऊ का मोंटी पहलवान तैयार हो गया। मेल और फीमेल रेसलर की कुश्ती की बात सुनते ही हजारों लोग तात्याटोपे मैदान में एकत्र हो गए। मुकाबला शुरू हुआ। इस कुश्ती में मोनिका के दांवों की कोई काट मोंटी को नजर नहीं आई। यह मुकाबला काफी देर तक चला और मोंटी ने हर दांव-पेंच आजमाया, लेकिन मोनिका के हुनर के आगे उसकी एक नहीं चली। अंत में मोनिका ने दांव लगाया और मोंटी को अखाड़े की मिट्टी में चित्त कर दिया। इसके बाद मोंटी उठ नहीं पाया और मोनिका ने यह कुश्ती जीत ली।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!