बॉलीवुड की 'धक-धक' गर्ल माधुरी दीक्षित की खूबसूरती के लाखों दीवाने हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग पागल हो जाते हैं, लेकिन हाल ही में उनकी ऐसी फोटो सामने आई है, जिसे देख आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, बुधवार को अपने पति श्रीराम नेने के साथ बांद्रा (मुंबई) में नजर आईं। इस दौरान माधुरी बिना मेकअप थीं, जिस वजह से उनका लुक बिल्कुल अलग रहा था।
मीडिया फोटोग्राफर्स जब उनकी फोटो लेने लगे, तो वो अपना चेहरा छुपाने लगीं। हालांकि चेहरा छिपाने के बाद भी उनकी फोटो क्लिक हो गईं। माधुरी की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात करें तो वो आखिरी बार साल 2014 में फिल्म 'गुलाब गैंग' में नजर आईं थीं। इस साल माधुरी 50 साल की हो जाएंगी।
माधुरी दीक्षित ने सिल्वर स्क्रीन पर वापस आने के लिए कुछ और भी कोशिशें की परंतु वो सफल नहीं हो सकीं। वो कुछ टीवी कार्यक्रमों में भी नजर आईं। मजे की बात तो यह है कि इंडस्ट्री में इतनी नई लड़कियां आ जाने के बावजूद, माधुरी दीक्षित के दीवानों में कोई खास कमी नहीं आई है, लेकिन इस फोटो के बाद शायद वो संख्या कुछ कम हो जाए।