मोदी और मनमोहन सिंह की कुंडलियों में एक समानता, जिसने उन्हे स्पेशल बनाया

इन दिनों देश में मोदी और मनमोहन सिंह के बीच तनाव चल रहा है। लोग दोनों की तुलना कर रहे हैं। पिछले दिनों संसद में मोदी ने मनमोहन सिंह पर एक तंज कसा। इसके कारण तनाव बढ़ गया है लेकिन आप जानकर चौंक जाएंगे कि यह तनाव दोनों की पत्रिकाओं में एक समान योग के कारण हो रहा है। इस योग का नाम है बुधादित्य योग। मोदी में जो भाषण देने की कला है वो इसी योग के कारण है और मनमोहन सिंह में जो चुप रहने की आदत है वो भी इसी योग के कारण है। 

सूर्य और बुध ग्रह जब जन्मपत्रिका में एक साथ होते है तो इसे बुध आदित्य योग कहा जाता है।यह योग ज्ञान, शिक्षा, संस्कार के द्वारा जातक को मान सम्मान व राज्यपद दिलाता है। ऐसे लोगों की बुद्धि अत्यंत प्रखर होती है। राज्य से इन्हे विशेष कृपा प्राप्त होती है। वित्त, शिक्षा, संचार, पत्रकार तथा संगीत के क्षेत्र में इन्हे विशेष सफलता प्राप्त होती है। बुध ग्रह से वाणी, बुद्धि, गणित आदि का विचार किया जाता है। विवेक अर्थात सौच विचार के निर्णय लेने की शक्ति इस ग्रह से ही आती है। यदि कुंडली में यह ग्रह उत्तम स्थिति में हो तो जातक सज्जन कहलाता है।

पत्रिका में स्व राशि या उच्च राशि का बुध सूर्य के साथ केन्द्र में हो भद्र नामक राज़योग बनता है। ऐसे लोग सज्जन पुरुषों की श्रेणी में आते है। पत्रिका में अशुभ बुध वाणी को बिगाड़ता है फलस्वरूप झगड़ों विवादों के कारण परेशानी आती है। वही शुभ बुध वाला व्यक्ति कम बोलता है वाणी संयम के कारण ऐसा व्यक्ति सम्मान पाता है।

भारत मॆ ऐसे कई व्यक्ति हुए है जिनकी पत्रिका में भद्र योग है और वे अपनी क्षेत्र में उच्च स्थिति मॆ पहुँचे।

नरेंद्र मोदी को प्रखर वक्ता बनाया
हमारे वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितम्बर 1950 को हुआ था। उनकी पत्रिका में लाभ स्थान में सूर्य बुध का बुध आदित्य योग लाभ स्थान मे स्थित है। यहाँ बुध ग्रह अपनी उच्च राशि में स्थित है। उनकी वाणी तथा व्यंग्य शैली जगप्रसिद्ध है।

मनमोहन सिंह को प्रसिद्ध विद्वान और अर्थशास्त्री
भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री तथा पूर्वप्रधान मंत्री मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितम्बर 1932 को हुआ था उनकी पत्रिका में सूर्य बुध का बुध आदित्य योग है जिसके कारण उन्होने शिक्षा, वित्त के क्षेत्रों में अभूतपूर्व ऊचाईयों को छुआ।
पंडित चंद्रशेखर नेमा"हिमांशु"
9893280184

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !