नई दिल्ली। मोदी सरकार में मंत्री एवं मप्र की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने एक बड़ा ऐलान कर दिया। उन्होंने प्राण त्यागने का ऐलान किया है। वो गंगा की सफाई के मुद्दे पर बात कर रहीं थीं। यूपी चुनाव के दौरान उन्होंने गंगा की अविरलता और निर्मलता पर बीजेपी सरकार की प्रतिबद्धता की बात की। साथ ही उन्होंने कहा- अगर मैं गंगा को निर्मल नहीं कर पाई तो प्राण दे दूंगी। बता दें कि गंगा को निर्मल करने के लिए आजादी के बाद से सभी सरकारें काम करती रहीं हैं परंतु आज तक कोई भी अभियान सफल नहीं हो पाया।
गोमती रिवर फ्रंट की जांच
उमा भारती ने गंगा के साथ गोमती रिवर फ्रंट की भी बात की। उन्होंने कहा कि गोमती रिवर फ्रंट में भ्रष्टाचार हुआ है और इसकी जांच कराई जाएगी। उमा ने गोमती के साथ अन्याय की बात भी कही।
बुंदेलखंड का रास्ता साफ
उमा भारती ने ये भी कहा कि यूपी में बीजेपी की सरकार बनते ही अलग बुंदेलखंड का रास्ता साफ हो जाएगा। उन्होंने दावा किया कि पहली कैबिनेट में ही बुंदेलखंड विकास बोर्ड का प्रस्ताव पास हो जाएगा।