नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के अंतर्गत आते थाना बद्दी के तहत एक सरकारी अस्पताल में तैनात महिला कर्मचारी के साथ 2 लड़कों द्वारा दुराचार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रेप का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला ने शिकायत में बताया है कि शुक्रवार शाम को जब वह अस्पताल में ड्यूटी के लिए जा रही थी तो 2 लड़के उसका पीछा कर रहे थे। इन दोनों लड़कों ने बीच रास्ते में उसे पकड़ लिया और जबरदस्ती उठाकर झाडिय़ों में ले गए।
मुंह बंद कर बारी-बारी से किया रेप
झाडिय़ों में ले जाकर दोनों लड़कों ने उसका मुंह बंद कर दिया और दोनों ने बारी-बारी उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद दोनों आरोपी महिला को वहां पर छोड़कर फरार हो गए। एस.पी. बद्दी बशेर सिंह चौहान व डी.एस.पी. बद्दी खजाना राम ने बताया कि पुलिस ने रेप का मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।