दीदी की नई शादी हुई थी, जीजाजी जिद करके साथ ले गए और रेप कर डाला

भोपाल। बहन की ससूराल में आठवीं क्लास की छात्रा के साथ ज्यादती का मामला सामने आया है। पीड़िता शादी के एक माह बाद अपनी बहन के साथ उसकी ससुराल आई थी। जहां रविवार रात आरोपी ने उसके ज्यादती की। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।

बिलखिरिया पुलिस के अनुसार करोंद निशातपुरा में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी आठवीं की छात्रा है। उसकी बहन की एक महीने पहले बिलखिरिया में शादी हुई है। चार दिन पहले उसके बहन और जीजा उसके घर आए थे। जहां से जीजा और बहन के वापस बिलखिरिया जाते समय वह भी उनके साथ आ गई थी। 

रविवार रात को वह अपनी बहन की ससुराल में सो रही थी। इसी दौरान उसके बहन के पति के रिश्तेदार दौलत राम उर्फ टिल्लू(22) ने उसके साथ ज्यादती कर दी। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ ज्यादती की एफआईआर दर्ज कर उसको हिरासत में ले लिया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !