BJP की महिला विधायक की प्रताड़ना का मामला कांग्रेस ने उठाया

भोपाल। कांग्रेस भी अब भाजपा की तरह घर में घुसकर छापामारी करना सीख गई है। विधायक गोविंद सिंह ने विधानसभा में भाजपा की महिला विधायक नीलम मिश्रा की प्रताड़ना का मामला उठाया। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने समर्थन में अवाज उठाई। याद दिला दें कि भाजपा सत्ता में आने के बाद भी कांग्रेस के घरेलू मामलों में घुसकर हंगामा मचाया करती है। ऐसी स्थिति में कांग्रेस अक्सर बैकफुट पर आ जाया करती थी परंतु अब कांग्रेस ने भी भाजपा का गुर सीख लिया है। 

विधायक नीलम मिश्रा पूर्व में भाजपा के खिलाफ बगावत करने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष अभय मिश्रा की पत्नी हैं। शून्यकाल में यह मामला उठाते हुए गोविंद सिंह ने कहा कि भाजपा नेताओं के इशारे पर उनके पति के कारोबार के को लेकर 19 लाख 85 हजार की रिकवरी निकाल दी गई थी। जो उन्होंने जमा भी कर दी है। फिर भी उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने अध्यक्ष से आग्रह किया कि इस मामले को लेकर नीलम मिश्रा ने एक ध्यानाकर्षण लगाया है उस पर सदन में चर्चा कराई जाए। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि भाजपा के लोग अपने ही विधायक और उसके परिवार पर अत्याचार कर रहे हैं।

2 साल से लापता है DSP गृहमंत्री को आज पता चला 
शून्यकाल में कांग्रेस के फुन्देलाल मार्को ने डीएसपी मान सिंह टेकाम के लापता होने का मामला उठाते हुए कहा कि वे दो साल से लापता है और गृह विभाग उनकी सुध नहीं ले रहा है। टेकाम शिकायत शाखा में पदस्थ थे। उनके लापता होने से उनका परिवार परेशान है पर पुलिस अब तक उन्हें नहीं खोज पा रही है। उधर सदन के बाहर भूपेन्द्र सिंह ने पत्रकारों से कहा कि यह मामला आज ही संज्ञान में आया है इसकी जांच करवाएंगे।

भाजपा विधायक ने पूछा: मेरी शिकायत कहां गायब हो गई 
विधानसभा में आज मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से जुड़े एक सवाल पर भाजपा विधायक ने मंत्री गोपाल भार्गव से कहा कि उन्हें उनके विभाग के अफसर असत्य जानकारी दे रहे हैं। देवड़ा ने कन्नौद एवं बागली विकासखंड में 2013-14 से अब तक मार्गों की स्वीकृति और उनके निर्माण कार्य से जुड़ा सवाल उठाया था।

 उन्होंने मंत्री से यह भी जानना चाहा था कि सड़क निर्माण में उन्हें किस तरह की शिकायतें मिली है। मंत्री भार्गव के इस जवाब पर कि सभी निर्माण कार्य प्रगति पर हैं और विभाग को कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है पर विधायक ने कहा कि शिकायत उन्होंने खुद की थी और मंत्री के निर्देश पर जांचदल भी बना था। जिसने मौके पर जाकर पंचनामा भी बनाया था। इस पर मंत्री ने कहा कि विधायक की शिकायत पर फिर से जांच करा लेंगे और जो कमी होगी उसे दूर कर दिया जाएगा।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !