लंदन, शंघाई और सिलिकन वैली से भी आगे निकला बेंगलुरु | WORLD'S NO 1 DYNAMIC CITY

नईदिल्ली। बेंगलुरु ने ‘दुनिया के सबसे गतिशील शहर’ की लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है। इस लिस्ट में फर्स्ट आने के लिए बेंगलुरु ने अमेरिका की सिलिकन वैली के साथ-साथ लंदन और शंघाई को पीछे छोड़ा। बेंगलुरु का नाम JLL की Annual City Momentum Index (CMI) में पहले स्थान पर आया है। इस लिस्ट को आर्थिक विकास और आए बदलावों को सहन करने की क्षमता के पैमाने पर रखकर चुना जाता है। लिस्ट में बेंगलुरु के अलावा कुछ और शहर हैं जिन्होंने भारत की खुशी दोगुनी करने का काम किया। लिस्ट में हैदराबाद पांचवे नंबर पर है। इसके अलावा चेन्नई और पुणे ने भी टॉप 20 में जगह बनाई। वहीं दिल्ली और मुंबई को टॉप 30 में जगह मिली।

मिली जानकारी के मुताबिक, इस लिस्ट को तीन प्रमुख क्षेत्रों में 42 कारकों को ध्यान में रखकर बनाया जाता है। JLL की रिपोर्ट में बेंगलुरु का जिक्र करते हुए लिखा गया, ‘भारत की सिलिकन वैली में रिसर्च इंस्टीट्यूट और उच्च शिक्षा संस्थान बहुत सारे हैं। इससे वहां आईटी क्षेत्र का विकास हो पा रहा है। पूरे भारत की 40 प्रतिशत आईटी इंडस्ट्री उसी क्षेत्र में है। वहां कई बड़ी इंटरनेशनल कंपनियां भी मौजूद हैं। इसके अलावा वहां से कई नए स्टार्ट अप भी शुरू हो रहे हैं। इससे बेंगलुरु से उद्यमशीलता का विकास हो रहा है।’

बेंगलुरु का नाम काफी दिनों बाद किसी अच्छी बात के लिए खबरों में आया है। दरअसल, नए साल के दिन पार्टी के दौरान बेंगलुरु हुई एक नाइट पार्टी के दौरान हंगामा हो गया था। पार्टी में मौजूद कुछ लड़कियों को कुछ लड़कों ने भीड़ का फायदा उठाकर छेड़ा था। वहां पुलिस भी मौजूद थी। लेकिन वह कुछ नहीं कर पाई। क्योंकि छेड़छाड़ के बाद वे लोग छिप जाते और पुलिस के इधर-उधर होते ही फिर से छेड़छाड़ करते।

इसके बाद बेंगलुरु का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। उसमें एक अकेली लड़की को कुछ बाइक सवार लड़के पकड़ लेते हैं। वे लड़के पहले तो उसके साथ जबरदस्ती करते हैं फिर अपने इरादों में कामयाब ना होने पर उसे उठाकर फेंक देते हैं। लड़की अपने आपको बचाने के लिए लड़कों से लड़ती भी है। लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाती। बाद में पता लगा था कि वे लड़के उस लड़की को पहले से जानते थे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!