
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जिले के बल्देवगढ क्षेत्र ग्राम हटा में संचालित हायर सैकेण्डरी स्कूल प्राचार्य श्री आर0के0 मिश्रा 58 वर्ष शासन के निर्देशानुसार प्रातः 9:45 पर सूर्यनमस्कार कर रहे थे। सुर्यनमस्कार के दौरान प्राचार्य नीचे जमीन पर गिर पडे। उनके सहपाठी अध्यापको ने आनन फानन में प्राचार्य को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहॉ डॉक्टरों ने नब्ज देखते ही प्राचार्य को मृत घोषित कर दिया।
प्राचार्य की असमय मौत से शिक्षक जगत में कोहराम मच गया। और क्षेत्र में सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया। बताया जा रहा है। प्राचार्य डायबिटीज और हार्ट के मरीज थे। प्राचार्य आर0 के0 मिश्रा, लोकशिक्षण संचनालय भोपाल अबधकिशोर मिश्रा के भाई थे।