नोटबंदी | चुनाव आयोग ने RBI से कहा: प्रत्याशियों पर तो रहम करो

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावो को देखते हुए चुनाव आयोग ने प्रत्याशियों को बड़ी राहत देने का फैसला किया है। चुनाव आयोग ने भारतीय रिजर्व बैंक(आरबीआई) को चिट्ठी लिखकर प्रत्याशियों को एक हफ्ते में 2 लाख रुपए निकालने की छूट देने को कहा है। एक हफ्ते में अधिकतम 24 हजार रुपए निकाले जा सकते हैं, जिसको प्रत्याशियों को लिए दो लाख बढ़ाने की बात चुनाव आयोग ने कही है।

आपको बतादें कि पंजाब, उत्तर प्रदेश, मणिपुर, उत्तराखंड और गोवा में अगले महीने चुनाव है। इस समय चुनाव प्रचार जोरों पर है। विधानसभा का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी के लिए चुनाव आयोग ने 28 लाख रुपए की हद तय की है। लेकिन नोटबंदी के बाद देश में कैश की भारी कमी है।

ऐसे में प्रत्याशियों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। चुनाव आयोग ने प्रत्याशी को 28 लाख के खर्च की इजाजत दी है लेकिन बैंक उसे एक हफ्ते में 24 हजार रुपये ही दे रहा है। ऐसे में प्रत्याशी चुनाव खर्च के लिए रकम कहां से लाए। इस परेशानी को देखते हुए चुनाव आयोग ने आरबीआई को प्रत्याशियों को 24 हजार के बजाय दो लाख तक एक हफ्ते में बैंक से निकाल लेने की इजाजत देने की गुजारिश की है।

आपको बता दें कि बीते साल 8 नवंबर को पीएम मोदी ने 500 और 1000 के नोट पर अचानक ही पाबंदी का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद चलन में मौजूद 85 फीसदी करेंसी चलन से बाहर हो गई। देश में कैश के भारी संकट को देखते हुए बैंको ने लेन-देन पर कई तरह की पाबंदिया 8 नवंबर के बाद लगा दी हैं, जो अभी भी जारी हैं। बैंक किसी खाते से एक हफ्ते में 24 हजार रुपए निकालने की ही इजाजत देता है। वहीं एटीएम से भी एक हफ्ते में 24 हजार से ज्यादा नहीं निकाले जा सकते हैं। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!