NIA से लौटे IPS संजीव सिंह एंटी नक्सलाइट आॅपरेशन के चीफ

भोपाल। गवर्मेंट आॅफ इंडिया से डेप्यूटेशन से लौटे संजीव कुमार सिंह (1987 बैच) को एडीजी एंटी नक्सलाइट आॅपरेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभी तक एंटी नक्सलाइट आॅपरेशन की जिम्मेदारी आईजी स्तर के अधिकारी आदर्श कटियार देख रहे थे। डेप्यूटेशन के दौरान संजीव सिंह नेशनल इंवेस्टीगेशन एजेंसी (एनआईए) नई दिल्ली में करीब सात साल तक रहे हैं। एनआईए में संजीव सिंह आईजी के साथ-साथ एनआईए के प्रवक्ता भी रहे।

आईपीएस डेप्यूटेशन रूल्स में रिआयत देते हुए संजीव सिंह का एनआईए में एक्सटेंशन बीते जून 2016 में एक साल के लिए बढ़ाया गया था। मगर एक महीने के अंदर ही सरकार ने यू-टर्न लेते हुए संजीव सिंह का एक्सटेंशन कैंसिल कर दिया था। फिलहाल संजीव सिंह पीएचक्यू भोपाल में रिपोर्ट करने के बाद से छुट्टी पर चल रहे हैं।

संजीव कुमार सिंह राजधानी के एक जाने-माने चेहरे हैं। संजीव सिंह लंबे समय तक भोपाल एसपी रहे। इसके बाद संजीव सिंह आईजी भोपाल भी रह चुके हैं। नई जेल के पास पुलिस कर्मचारियों की हाउसिंग सोसायटी भी संजीव सिंह के कार्यकाल में बनी थी। बाद में जिसका नाम संजीव नगर रखा गया।
SANJEEV SINGH | IPS | MP | NIA | ANTI NAXALITE OPERATION | CHIEF | NEW APPOINTMENT 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!