
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग की टीम ने सुबह छह बजे से डॉ. मनोरिया के ठिकानों पर सर्च शुरू की है। बताया जा रहा है कि सर्च टीम के सदस्यों के साथ डॉ. मनोरिया से जुड़े लोगों ने धक्का-मुक्की भी की।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, डॉ. मनोरिया के खिलाफ काफी समय से आयकर विभाग को शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद दबिश दी गई। आयकर विभाग की यह कार्रवाई चूना भट्टी स्थित मनोरिया अस्पताल, स्टेट बैंक चौराहे पर स्थित मेयो अस्पताल और डॉ. मनोरिया के बंगले पर चल रही है। सर्च टीम में दो दर्जन से ज्यादा अफसर शामिल हैं। समाचार लिखे जाने तक आयकर विभाग की कार्रवाई जारी थी।