चोरी की रिपोर्ट से पहले सबूत दिखाओ तुम्हारे पास पैसे थे

Updesh Awasthee
भोपाल। नोटबंदी ने सारे देश के नियम ही बदल दिए हैं। पुलिस भी अब कालाधन के नाम पर लोगों को धमकाने का काम कर रही है। चौंकाने वाली बात तो यह है कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने से पहले भोपाल पुलिस ने एक युवती से यह प्रमाणित करवा लिया कि उसके पास 10 हजार रुपए थे। जब उसने बैंक का प्रमाणित स्टेटमेंट प्रस्तुत किया तब पुलिस ने माना कि हां चोरी हुई होगी। इस पूरी प्रक्रिया में 1 महीना लग गया। 

जानकारी के अनुसार मूलतः बिहार निवासी प्रियंका पिता राजीव रंजन उम्र 26 वर्ष एमपी नगर स्थित गोल्ड कंपनी में जॉब करती है। वह ओल्ड अशोका गार्डन में किराए से रहती हैं। 21 दिसंबर की रात पौने आठ बजे घर का गेट खोलते समय उसने सब्जी का थैला, हैंड बैग आदि मकान के सामने रख दिया था। तभी पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाश बैग उठाकर कर ले गए। बैग में 10 हजार रुपए नकद और एक मोबाइल समेत कुल 21 हजार का सामान रखा था। 

जब वह इसकी रिपोर्ट दर्ज कराने अशोक गार्डन थाने पहुंची तो पुलिस एफआईआर दर्ज करने तैयार ही नहीं हुई। पुलिस ने कहा कि पहले सबूत लाओ कि वो पैसे, मोबाइल और बैग तुम्हारा ही था। तमाम दौड़धूप के बाद युवती ने जब बैंक से प्रमाणित स्टेटमेंट लाकर दिया तब कहीं जाकर 21 दिसम्बर को हुई चोरी की रिपोर्ट 23 जनवरी को दर्ज की गई। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!