तिरंगे के रंग में सजी दुबई की शान बुर्ज खलीफा

Updesh Awasthee
दुबई। बुर्ज खलीफा को कौन नहीं जानता। दुनिया का हर रईस इसमें कुछ दिन गुजारना चाहता है। दुनिया का हर व्यक्ति इस इमारत को करीब से देखना चाहता है। यह समुद्र के किनारे बनी दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है। 21वीं सदी में इंजीनियरिंग का बेहतरीन करिश्मा। भारत के गणतंत्र दिवस के अवसर पर इसे भारतीय राष्ट्रध्वज तिरंगा के रंग में सजाया गया है। यह पहली बार है जब बुर्ज खलीफा को किसी राष्ट्र के ध्वज के रंग में सजाया गया है। 

भारत का गणतंत्र दिवस मनाएंगे
बुर्ज खलीफा के आधिकारिक ट्विटर एकाउंट ने अंग्रेजी और अरबी भाषा में अपने ट्विट में बताया, ‘‘आज रात हम बुर्ज खलीफा पर भारत के राष्ट्रीय ध्वज के शानदार एलईडी प्रकाश से भारत का 68वां गणतंत्र दिवस मनाएंगे।’’ 

खलीफा बिन जायद अल नाहयान के नाम पर इमारत
आसमान चूमती है बुर्ज खलीफा
दुबई में स्थित बुर्ज खलीफा 823 मीटर ऊंची है और इसका नामकरण अबु धाबी के शासक एवं संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति खलीफा बिन जायद अल नाहयान पर किया गया है। 

अबु धाबी के शहजादे हैं गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि
उल्लेखनीय है कि अबु धाबी के शहजादे मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को भारत के 'सबसे महत्वपूर्ण साझीदारों में से एक और दुनिया के एक महत्वपूर्ण क्षेत्र में करीबी दोस्त' कहा।
इन रंगों में भी रंग चुकी है बुर्ज खलीफा

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!