भारतीय सैनिकों को अफसरों की बीवी और कुत्तों को भी घुमाना पड़ता है

भोपाल। आर्मी के जवानों को देश की रक्षा के लिए सीमा पर बंदूक थमाने के अलावा और भी कई काम करवाए जाते हैं। जवानों को अपने अफसरों के यहां बेगारी करनी पड़ती है। अफसरों की बीबी-बच्चों को शाॅपिंग कराना, बच्चों को स्कूल छोड़ना, खाना बनाना और कुत्तों को नहलाने जैसे काम तो आम हैं। अफसर की कार धोना, टॉयलेट साफ करना और प्राइवेट पार्टियों के लिए इंतजाम भी सैनिकों को ही करना पड़ते हैं। ऐसा ही एक वीडियो ईटीवी पर दिखाया जा रहा है। 

मध्य प्रदेश के रीवा में रहने वाले लांस नायक यज्ञप्रताप सिंह की पत्नी ऋचा सिंह ने यह वीडियो उपलब्ध कराया है। सैनिक की पत्नी ने आरोप लगते हुए कहा है कि अफसर सैनिकों से नौकरों की तरह काम कराते हैं। उन्हें बंगले पर कपड़े, जूते, बर्तन और टॉयलेट तक साफ करना पड़ता है।

ऋचा सिंह ने बताया कि जब उसके पति यज्ञ प्रताप सिंह देहरादून में पदस्थ थे तब वह उनके साथ थी। उस दौरान उनके पति के साथ ही अन्य सैनिकों को ऐसे कार्य करने पड़े थे। लांस नायक की पत्नी का आरोप है कि सैनिकों को अफसरों की बीबी-बच्चों को शाॅपिंग कराना, बच्चों को स्कूल छोड़ना, खाना बनाना और कुत्तों को नहलाने जैसे काम करने के लिए मजबूर किया जाता है।

इससे आहत होकर पति-पत्नी ने जानकारी फेसबुक में वायरल कर प्रधानमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। सैनिक और परिजन इस बात से आहत है कि वह सेना में मातृभूमि की सेवा के लिए जाते है, लेकिन उनसे घरेलू कार्य करने को मजबूर कर मनोबल तोड़ा जा रहा है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !