BJP नेता ने प्रियंका गांधी के लिए दिया आपत्तिजनक बयान

Updesh Awasthee
लखनऊ। बयानवीर नेता हमेशा से ही भाजपा को नुक्सान पहुंचाते रहे हैं परंतु एक खास रणनीति के तहत कुछ विवादित बयानवीरों को मुख्यधारा में रखा जाता है। विनय कटियार भी शायद इसी रणनीति के तहत मुख्यधारा में हैं। प्रियंका गांधी के कांग्रेस की स्टार प्रचारक लिस्ट में आते ही उन्होंने आपत्तिजनक बयान दे डाला। अब भाजपा से जवाब मांगा जा रहा है। 

कटियार ने कांग्रेस द्वारा प्रियंका को स्‍टार प्रचारक बनाने पर कहा है कि उनसे भी खूबसूरत स्‍टार प्रचारक हैं चुनाव में। दरअसल जब उनसे पूछा गया कि क्‍या प्रियंका के स्‍टार कैंपेनर बनने से भाजपा को नुकसान होगा तो कटियार बोले कि बनने दो, उनसे भी ज्‍यादा बहुत ही सुंदर महिलाएं और अभिनेत्रियां हैं जो स्‍टार कैंपेनर हैं।

उनके इस बयान को लेकर प्रियंका गांधी के ऑफिस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कटियार ने भारत की महिलाओं के प्रति उनकी मानसिकता उजागर हुई है। वहीं कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि यह बेकार बयान दर्शाता है कि भाजपा की मानसिकता भारत की महिलाओं के प्रति कैसी है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!