BHOPAL में बनेगा भारत माता का मंदिर, लैंडस्केप में हर राज्य की विशेषताएं

Updesh Awasthee
भोपाल। मनुआभान टेकरी पर हरिद्वार की तर्ज पर भारत माता मंदिर बनेगा। गर्भगृह में हाथ में तिरंगा लिए भारत माता की मूर्ति होगी। प्रवेश द्वार पर भारत के नक्शे का लैंडस्केप बनाया जाएगा। इस लैंडस्केप में हर राज्य की विशेषताएं नजर आएंगी। डिजाइन में गुजरात के अक्षरधाम मंदिर की झलक भी देखने को मिलेगी।

नगर निगम के अफसरों के अनुसार मंदिर का कांसेप्ट बन गया है। मंदिर के लिए 12.46 एकड़ जमीन आरक्षित है। 1.5 एकड़ पर मंदिर होगा जबकि शेष पर पार्किंग व अन्य सुविधाएं होंगी। मंदिर में एक फ्लोर पर राजा भोज व रानी कमलापति की प्रतिमा होगी।

हरिद्वार में 1983 में तैयार हुआ था मंदिर
हरिद्वार का भारत माता मंदिर प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। इसका निर्माण स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी द्वारा करवाया गया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1983 में इस मंदिर का उद्घाटन किया था। 180 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस मंदिर में आठ मंजिल हैं। इसकी हर मंजिल विभिन्न देवी देवताओं और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को समर्पित है।

मूर्ति के चयन में सतर्कता
भारत माता की मूर्ति के चयन को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। इस विषय पर बैठक में कुछ डिजाइन पर चर्चा भी हुई, लेकिन अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। इस बारे में महापौर आलोक शर्मा ने बताया कि मंदिर के जरिए लोग भोपाल के इतिहास को तो जानेंगे ही, साथ ही यह पर्यटन के नक्शे में भोपाल को अलग पहचान दिलाएगा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!