मौनी अमावस्या (27 जनवरी 2017): आपकी राशि पर क्या प्रभाव डालेगी

वैसे तो माघ मास के 30 दिन अति पुण्यकारी है परंतु मकर संक्रांति तथा मौनी अमावस्या का खास महत्व है। इस दिन सूर्य और चंद्र दो जीवन और ज्योति के परम कारक ग्रह मकर राशि में रहेंगे। एक तरह से यह चंद्र ग्रह की मकर संक्रांति है।

अमावस्या का महत्व
ज्योतिष में चंद्र की हर तिथि का अलग अलग स्वामी होता है। अमावस्या का स्वामी पितृ होते है। इस दिन पवित्र जलाशय, नदियों में स्नान व पितरों का तर्पण करने से पितरों कों शांति मिलती है साथ ही अनंत गुना पुण्य मिलता है।

मौनी अमावस्या के दिन भगवान मनु का जन्म हुआ था। इस दिन पवित्र नदियों व जलाशय में स्नान करके तर्पण, दान व पूजन पाठ भजन करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।
माघ मास हिंदू धर्म में अति पुण्यशाली माह माना गया है। चंद्र जल के परम कारक देवता तथा सभी प्राणियों के मन के स्वामी है। इसीलिए इस दिन स्नान कर व्रत ,पूजन करना चाहिए।
यह दिन मुनियों के लिये अनंत पुण्यदायक है। इस दिन मौन रहने से पुण्य लोक, मुनि लोक की प्राप्ति होती है।
अमावस्या के दिन काल विशेष रूप से प्रभावी रहता है इस तिथि के दिन चंद्र पूर्ण अस्त रहता है चंद्र जो की जीवन का पूर्ण कारक है इसीलिए इस दिन मदिरा पान, माँस, संगीत, पार्टी इत्यादि से बचना चाहिये।
यात्रा में विशेष सावधानी बरतनी चाहिये। इस दिन दुर्घटना के विशेष योग रहते है।
काल के देवता भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करना चाहिये।

सभी राशि के लिये पुण्यफल
मेष*-इस दिन, दान, शिवअभिषेक करने से कर्मक्षेत्र में सफलता व आय की वृध्दि होती है।
वृषभ*-इस राशि वालों कों राज्य की प्राप्ति का योग बनता है। भाग्य बलवान होता है।
मिथुन*-विशेष शिव पूजन करने से अकालम्रुत्यु का भय समाप्त होता है धनहानी से बचाव होता है।
कर्क*-इस राशि वालों के लिये यह दिन अति शुभ है।पवित्र नदी मॆ स्नान के पश्चात भोलेनाथ का अभिषेक व हरिहर का स्मरण करना चाहिये जिससे मान वृध्दि ,परिवार मॆ सुख शांति आती है।
सिंह*-इस राशि वालों का शत्रु शांत होता है।रोग बीमारी से राहत प्राप्त होती है।
कन्या*-मौनी अमावस के दिन विशेष अनुष्ठान करने से शिक्षा संतान से जुड़ी समस्या का निराकरण होता है।आय के स्त्रोत मॆ वृध्दि होती है।
तुला*-मौनी अमावस के दिन पूजा पाठ से मकान,वाहन ,सामाजिक लोकप्रियता की वृध्दि होती है।
वृश्चिक*-यह दिन आपके लिये अति शुभ है।विशेष पूजा से भाग्यवृध्दि का योग।राज्य से लाभ का योग।
धनु*-यह राशि धर्म की राशि है।आपके लिये यह दिन कुल वृध्दि कारक तथा धनलाभ मॆ सहायक होगा।
मकर*-इस दिन विशेष अनुष्ठान द्वारा आप मान प्रतिष्ठा की प्राप्ति तथा परिवार ,व्यापार मॆ उन्नति के अवसरो की वृध्दि होगी।
कुम्भ*-सूर्य और चंद्र दोनो इस राशि के लिये अशुभ होते है।इस दिन भगवान शिव तथा कालभैरो का पूजन पाठ करने से आपके जीवन से रूकावटें ख़त्म होती है।
मीन*-यह जल तत्व राशि है मौनी अमावस मॆ पूजन पाठ मानसिक व आध्यात्मिक उन्नति प्रदान करेगा।शिक्षा के क्षेत्र मॆ सफलता मिलेगी।

*विशेष*-जो लोग किसी कारण से नदी या जलाशय में न जा पायें वे घर पर गंगा जल स्नान जल में मिलाकर स्नान कर सकते है। जिनके यहा गँगा जल न हो वे स्नान के समय गंगा यमुना, सरस्वती, कावेरी, नर्मदा आदि पवित्र नदियों का नाम स्मरण कर स्नान कर सकते है।
पंडित चंद्रशेखर नेमा"हिमांशु"
9893280184
If you have any question, do a Google search
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!