डीजल 2 रुपये, पेट्रोल 1 रुपये महंगा

Updesh Awasthee
पेट्रोल के दाम में 42 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 1.03 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया है. ये नई कीमतें रविवार आधी रात से लागू हो गई हैं। बीते 6 हफ्तों में चौथी बार पेट्रोल के दाम बढ़ाए गए हैं, वहीं डीजल की कीमतों 15 दिनों में लगातार दूसरी बार इजाफा किया गया है. ये बढ़ोत्तरी पेट्रोल डीजल के बेसिक दामों पर की गई है। केंद्र और राज्यों के टैक्स लगाने के बाद यह लगभग दोगुनी हो जाएगी। डीजल 2 रुपए और पेट्रोल 1 रुपए के आसपास महंगा होगा। 

तेल कंपनियों ने ऐलान किया कि इस बढ़ोतरी में राज्य सरकार द्वारा लिए जाना वाला टैक्स शामिल नहीं है और वास्तविक बढ़ोतरी इससे ज्यादा की होगी. दिल्ली में वैट जोड़ने के बाद पेट्रोल के लिए प्रति लीटर 53 पैसे ज्यादा चुकाने होंगे, वहीं डीजल के लिए 1.20 रुपये प्रति लीटर ज्यादा देने होंगे.

रविवार आधी रात के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 70.60 रुपये की बजाय 71.13 रुपये प्रति लीटर की दर से मिलेगा, वहीं डीजल खरीदने के लिए 57.82 की जगह 59.02 रुपये खर्च करने होंगे.
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!