तबादले के बाद भी कुर्सी से चिपके 13 अधिकारी इकतरफा कार्यमुक्त

Updesh Awasthee
भोपाल। तबादला होने के बाद भी नई जगह काम नहीं संभालने वाले राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों को सरकार ने एकतरफा कार्यमुक्त कर दिया है। इसमें अपर कलेक्टर से लेकर भू-अर्जन अधिकारी तक शामिल हैं। तबादला आदेश का पालन न होने पर सामान्य प्रशासन विभाग ने कोषालय के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 16 जनवरी के बाद पुरानी जगह से वेतन न निकाला जाए।

सूत्रों के मुताबिक सामान्य प्रशासन विभाग ने अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर में बड़े पैमाने पर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले किए थे। इनमें 13 अधिकारियों ने अब तक नई पदस्थापना पर काम नहीं संभाला है। इसे अनुशासनहीनता मानते हुए विभाग ने सभी को एकतरफा कार्यमुक्त किया और तत्काल नई जगह काम संभालने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कड़ाई करते हुए 16 जनवरी से पुरानी पदस्थापना से वेतन निकालने पर भी रोक लगा दी है।

इन्हें किया एकतरफा कार्यमुक्त
डॉ.जगदीश चंद जटिया, पंकज शर्मा, मनोज सरियाम, संघमित्रा गौतम, संतोष टैगोर, शैली कनाश, रानी पासी, उमा करारे, उमेश प्रकाश शुक्ला, आदित्य कुमार रिछारिया, अरविंद झा, राजेंद्र कुमार सिंह और दिनेश सिंह तोमर।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!