दिल्ली पुलिस के खिलाफ भोपाल में विरोध प्रदर्शन

भोपाल। आज शाम 6 बजे भोपाल के इकबाल मैदान में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र नजीब अहमद की मां फातिमा नफीस के हक लिए एक प्रोटेस्ट किया गया। आज से तकरीबन 55 दिन पहले नजीब अहमद दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से गायब हो गया था लेकिन आज तक दिल्ली पुलिस या भारत सरकार नजीब को खोजने में असफल रही है। वहीं नजीब की मां दिल्ली में रह कर अपने औलाद के लिए भारत सरकार से फरियाद कर रही हैं लेकिन अभी तक कोई अच्छी खबर नहीं आई। 

इसलिए आज भोपाल के नौजवानों ने मिलकर कर उस माँ के हक के लिए एक आवाज उठाई आज शाम 6 बजे भोपाल के इकबाल मैदान में सैकड़ो की तादात में एकट्ठा होकर भारत सरकार से और दिल्ली पुलिस से माग की के जल्द से जल्द नजीब को खोजा जाये। इस प्रोटेस्ट की क्यादात भोपाल के समाज सेवक अाबिद हुस्सैन की वही अबिद हुसैन ने कहा के नजीब को ना खोज पाना दिल्ली पुलिस की ना कामी साफ दिख रही है। 

उन्होंने कहा जो दिल्ली की पुलिस आप के विधायक को पाताल से भी खोज निकालती है। वो एक मासूम छात्र को खोजने में इतनी देरी क्यों कर रही है। कहीं ना कहीं कुछ तो गदबड़ है अगर नजीब को जल्द से जल्द नही खोजा गया तो अाबिद हुसैन बड़ा आंदोलन करेंगे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!