मुंबई। विले पार्ले ईस्ट में रहने वाली एक 25 साल की महिला डॉक्टर का शव मंगलवार सुबह उनके फ्लैट में मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक महिला संग पहले रेप किया गया है फिर जींस से गला दबा कर उसकी हत्या कर दी गई। शव सेमी न्यूड हालत में बेड पर पड़ा हुआ था। सबूत मिटाने के लिए किताबों के पन्ने जलाकर शव को जलाने का प्रयास किया गया था।
सोमवार रात पार्टी से लौटी थी डॉक्टर...
विले पार्ले ईस्ट के एक फ्लैट में रहने वाली महिला डॉक्टर अपने पैरेंट्स के साथ रहती थीं। पैरेंट्स के मुताबिक, सोमवार रात डॉक्टर एक पार्टी से लौटी थी। वह मां से मिलीं और अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह करीब चार बजे पड़ोसियों ने आकर बताया कि डॉक्टर के कमरे से काफी धुआं निकल रहा है। दरवाजा खटखटाने के बाद भी नहीं खुला तो परिजनों ने उसे तोड़ दिया। बेड पर डॉक्टर की बॉडी सेमी न्यूड हालत में थी। बॉडी पर जलने और जख्म के गहरे निशान पाए गए हैं। गले में जींस लिपटी हुई थी।
पैरेंट्स ने कहा- कोई आवाज नहीं सुनी
पुलिस को पैरेंट्स ने बताया कि रात में उन्होंने ऐसी कोई आवाज नहीं सुनी जिससे किसी तरह का शक हो। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ''महिला की बॉडी पर जले का निशान था और जांघों पर गहरे जख्म थे। महिला ने कुछ समय पहले फिजियोथेरेपिस्ट का कोर्स पूरा किया था और एक साल से प्रैक्टिस कर रही थीं। वे अपनी क्लीनिक भी चलाती थीं, जहां कई स्ट्रगलिंग एक्टर्स और स्पोर्ट्समैन भी आते थे।