राधेश्याम जुलानिया ने सबके सामने कलेक्टर को खाना खाते वक्त डांटा

Updesh Awasthee
भोपाल। भारत में डांटने या दुश्मन पर हमला करने के भी कुछ कायदे होते हैं। कहते हैं खाना खाते वक्त तो घर के आंगन में घुस आए आवारा कुत्ते को भी नहीं डांटते परंतु अपर मुख्य सचिव राधेश्याम जुलानिया ने आईएएस सर्विस मीट के दौरान दूसरे अफसरों के साथ खाना खा रहे बड़वानी कलेक्टर तेजस्वी एस नायक को बुरी तरह से डांटा। स्थिति यह बनी कि कलेक्टर अधूरी थाली छोड़कर चले गए। 

ऐसा था दृश्य
उद्धाटन समारोह के बाद अकादमी के सभागार में चुनाव आयोग की मप्र के जिला कलेक्टरों के साथ बैठक होनी थी। बैठक शुरू हुई तो सभागार में गिने-चुने कलेक्टर ही बैठे थे। इस पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास के अपर मुख्य सचिव राधेश्याम जुलानिया बाहर निकलकर कलेक्टरों को बुलाने गए। वहां बड़वानी कलेक्टर तेजस्वी नायक कुछ अफसरों के साथ बैठकर खाना खा रहे थे। जुलानिया तेजस्वी नायक के पास पहुंचे और अंगुली दिखाते हुए तल्ख लहजे में कहा 'मिस्टर आपको चुनाव आयोग की मीटिंग की सीरियसनेस पता है या नहीं। आप यहां खाना खाने आए हैं या मीटिंग में। मैं आपसे स्पष्टीकरण बुलवाता हूं।' इस दौरान तेजस्वी नायक हाथ बांध कर खड़े रहे और जुलानिया से माफी मांगते रहे। जुलानिया की बात खत्म होते ही नायक खाना छोड़कर सभागार के लिए रवाना हुए तो एक बार फिर जुलानिया ने उन्हें रोकते हुए समझाइश दी।

खाना तो खा लें
राधेश्याम जुलानिया की डांट से पहले एक अफसर तेजस्वी नायक को बता चुके थे कि अंदर मीटिंग में बुलाया जा रहा है। इस पर तेजस्वी नायक ने ऐंठते हुए खाना खाने की तरफ इशारा किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!