
उल्हासनगर में रह रहे दीपक शाह नामक वकील के घर पीड़ित महिला पिछले आठ महीनों से काम रही है। इस घर की एक महिला का एक शख्स के साथ अफेयर चल रहा था, इसका पता पीडित को चला था। पीड़ित महिला ने घर की एक बुजुर्ग महिला से इस अफेयर के बारे में बताया, लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं मानी। उल्टा उसे डांट फटकार सुननी पड़ी।
दीपक शहा ने निकुंज और सतीश मोरे के साथ मिलकर इस महिला का रेप किया। बाद में उसे घर छोड़ने के बहाने बंटी उर्फ उल्हास मोरे ने उसके घर पहुंचते वहां पर उसका रेप किया। चारों पेशे से वकील हैं। यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद कई बार उसके साथ गैंगरेप किया गया।
चारों की हरकत से तंग आई पीड़ित ने अपने परिजनों को इस बारे में बताया। परिजनों ने उनकी सारी हरकत कैमरे में कैद कर ली। इसके बाद विट्ठलवाडी पुलिस थाने में चारों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई और पुलिस को रेप वाला फुटेज भी सौंपा। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के बाद सतीश मोरे को गिरफ्तार कर लिया अन्य तीन आरोपी फरार चल रहे हैं।