पिंजरा तोड़कर भागी जमुना: दर्शक चिड़ियाघर में बंद, बाघिन शहर की सड़कों पर

इंदौर। चिड़ियाघर में बंद जानवरों को देखने पहुंचे लोगों ने खुद को चिड़ियाघर के अंदर बंद कर लिया, क्योंकि एक बाघिन पिंजरा तोड़कर बाहर निकल गई थी। बताया जा रहा है कि उसने हमला करके दर्जनों लोगों को घायल कर दिया। चिड़ियाघर में भदगड़ मच गई। कई लोग कुचलकर घायल हो गए। घटना के समय 2000 लोग चिड़ियाघर के भीतर मौजूद थे। इनमें बच्चों की बड़ी तादाद शामिल है। समाचार लिखे जाने तक करीब 100 लोगों ने खुद को चिड़ियाघर के भीतर बंद कर रखा था। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, जिस समय यह घटना घटी तब चिड़ियाघर में करीब दो हजार दर्शक मौजूद थे। अभी भी करीब 100 दर्शक अंदर फंसे हुए है, जिन्होंने बाघ से बचाने के लिए खुद को चिड़ियाघर के अस्पताल में कैद कर लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, दहशत की वजह से भाग रहे कई लोग गिर पड़े। खासतौर पर छोटे-छोटे बच्चों के साथ आए लोग बड़ी मुश्किल से बाहर निकल सके।

पिंजरा तोड़कर भागी बाघिन का नाम जमुना है। बताया जा रहा है कि उसने हमला कर कुछ लोगों को घायल भी किया है। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। वन विभाग और चिड़ियाघर का अमला सर्चिंग अभियान कर उसे तलाशने की कोशिश में जुटा है। संयोगितागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। लोगों को चिड़ियाघर से दूर किया जा रहा है। चिड़ियाघर के आसपास के इलाकों में भी लोगों को अलर्ट किया गया है। वन विभाग की टीम भी ट्रेंकुलाइज गन की मदद से सर्चिंग अभियान में शामिल है। चिड़ियाघर के चारों तरह पुलिस अमला तैनात किया गया।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!