2 लड़कियों ने वरमाला से पहले दुल्हन के चैहरे पर तेजाब फैंका

Updesh Awasthee
उत्तरप्रदेश। बरेली में शुक्रवार देर शाम एक शादी समारोह में उस वक्त हड़कंप मच गया. जब जयमाल से ऐन वक्त पहले दुल्हन के चेहरे पर दो लड़कियों ने तेजाब फेंक दिया गया. इसी बीच युवती मौके से फरार हो गई. दुल्हन को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे एसआरएमएस रेफर कर दिया गया.

कैंट के सिनेट्री लाइन के सूबेदार अल्मोड़ा के रहने वाले हैं. उनकी बेटी की शादी चनेहटा में रहने वाले फौजी से होनी थी. दुल्हन बारातघर के एक कमरे में बैठी थी और जयमाल की तैयारी हो गई थी. इसी बीच एक युवती दुल्हन के कमरे में घुसकर बोतल में भरा तेजाब उसके चेहरे पर फेंक दिया और दरवाजा बाहर से बंदकर फरार हो गई. वहीं तेजाब से झुलसी दुल्हन चीखने-चिल्लाने लगी लेकिन कोई आवाज नहीं सुन सका. उसने किसी तरह मोबाइल पर फोनकर अपने रिश्तेदार को बताया.

दुल्हन की आंख तेजाब से जल गई है. तत्काल उसे चौकी चौराहे के पास निजी अस्पताल ले जाया गया. वहां आंख की हालत नाजुक देखकर डाक्टरों ने आपरेशन के लिए उसे एसआरएमएस रेफर कर दिया। घटना के बारे में अभी घरवाले कुछ बोलने को तैयार नहीं है. पुलिस दोनो लड़कियों की तलाश में जुटी है.
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!