पहले 2 नन्ही बेटियों को फांसी पर लटकाया, फिर खुद भी झूल गया

Updesh Awasthee
भोपाल। छिंदवाड़ा में पत्नी से पीड़ित एक पति ने अपनी 2 नन्ही बेटियों के साथ सुसाइड कर लिया। उसकी पत्नी दोनों बेटियों को छोड़कर मायके चली गई थी। बेटियों की उम्र 1 व 3 साल है। युवक घर से दूर सुनसान इलाके में पहुंचा और पहले अपनी दोनों बेटियों को फांसी पर लटकाया, फिर खुद भी झूल गया। 

देहात थाना पुलिस के मुताबिक, पूर्व बुधवारी छिंदवाड़ा निवासी सतीश पुत्र मेघराज मालवी (32) ने अपनी दो नन्हीं बेटियों रीतिका (1) और सुहानी (3) के साथ पेड़ पर फांसी का फंदा बनाकर सुसाइड कर ली। सतीश पेंटिंग का काम करता था। उसका अपनी पत्नी टीना से पिछले 4 महीने से विवाद चल रहा था। टीना शुक्रवार को दोपहर चांदामेटा में अपने मायके चली गई। टीना इससे पहले भी 2-3 बार झगड़े के बाद नाराज होकर मायके जा चुकी थी।

इस बार सतीश को कुछ ज्यादा ही नाराज था। वह शुक्रवार शाम करीब 6 बजे अपनी दोनों बेटियों को बाइक पर बैठाकर घर से 6 किमी दूर कुंडालीकलां रोड पहुंचा। वहां उसने महुए के पेड़ पर अलग-अलग फंदा बनाकर पहले अपनी दोनों बेटियों को फांसी पर लटकाया। फिर खुद फांसी पर झूल गया। पुलिस के मुताबिक, सतीश पहले से ही सुसाइड की प्लानिंग करके घर से निकला होगा। वो रस्सियां साथ लेकर आया था। ( पढ़ते रहिए bhopal samachar हमें ट्विटर और फ़ेसबुक पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।)
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!