Soumya Builders का बकाया भुगतान आयकर विभाग में जमा कराएं?

Updesh Awasthee
Bhopal। आयकर विभाग ने एक नोटिस जारी करके Soumya Homes Private Limited के ग्राहकों से कहा है कि वो सौम्या बिल्डर्स का बकाया भुगतान आयकर विभाग में जमा कराएं क्योंकि सौम्या बिल्डर्स ने आयकर विभाग का 26 करोड़ रुपए टैक्स नहीं चुकाया है। आयकर विभाग सौम्या बिल्डर्स की 8.5 करोड़ की जमीन भी अटैच करने वाला है। 

विभाग के अनुसार सौम्या बिल्डर्स के यहां 2012 में छापा पड़ा था। इसमें उन्होंने जो राशि सरेंडर की थी, उस पर बकाया टैक्स और पेनाल्टी नहीं जमा कराई थी। 2015 में यह बकाया 26 करोड़ रुपए था। इसमें 4 करोड़ डायरेक्टर संजय सिन्हा पर बकाया थे। इसी की वसूली के लिए विभाग की सेंट्रल विंग ने बिल्डर के यहां जांच की थी। इसमें पाया गया कि बिल्डर अच्छी आर्थिक स्थिति होने के बाद भी बकाया राशि का भुगतान नहीं कर रहा है। 

सूत्रों ने बताया कि बिल्डर लोन लेकर घर खरीदने वालों की रजिस्ट्री तो घर के मूल्यांकन की 50 फीसदी राशि मिलने पर ही कर देता है। शेष पैसा वह बैंक से लेता रहता है। विभाग ने ऐसे ग्राहकों को नोटिस देकर कहा है कि वे अपनी बैंक से बकाया राशि का भुगतान बिल्डर की जगह आयकर विभाग को कराएं। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!