आगरा में राहुल गांधी को लगा करंट, बाल बाल बचे

Updesh Awasthee
आगरा। राहुल गांधी को यहां एक कार्यक्रम के दौरान करंट का झटका लगा। वो तो राहुल गांधी ने फुर्ती दिखाई और बिजली के तारों से दूर हो गए, नहीं तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। राहुल गांधी यहां रोड शो करने आए थे। इसी दौरान महाराजा अग्रसेन की मूर्ति पर माल्यार्पण करने पहुंचे। यहीं पर उन्हें बिजली के खुले तारों से करंट लगा। हड़कंप मच गया। 

बता दें कि सोनिया गांधी ने कई सालों तक राहुल गांधी को राजनीति की मुख्यधारा से केवल इसीलिए दूर रखा था क्योंकि वो नहीं चाहतीं थीं कि जो कुछ उनकी सास इंदिरा गांधी या उनके पति राजीव गांधी के साथ हुआ। वैसा कुछ भी उनके या उनके बच्चों के साथ हो। 

राहुल गांधी को जब कांग्रेस का वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया तब भी सोनिया गांधी की आंख में आंसू थे। वो राहुल गांधी के सामान्य जीवन के लिए हमेशा चिंता करतीं हैं। आगरा में हुई यह घटना राहुल गांधी के राजनैतिक जीवन में बड़ा प्रभाव डाल सकती है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!