पाकिस्तानी सैनिकों ने दिनभर की फायरिंग, पुलिस के हथियार छीनकर ले गए

जम्मू। पाकिस्तान के वर्दीधारी सैनिकों ने सोमवार को दिनभर सीमा पर फायरिंग की। आज 1 दिन में 4 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया। उधर बिना वर्दी वाले सैनिक, जिन्हे आतंकवादी भी कहते हैं, ने पुलिस के गश्ती दल से हथियार छीन लिए। 

सोमवार को ही पाकिस्तानी सैनिकों ने चार बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के करीब भारतीय सेना की चौकियों एवं रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाकर भारी मोर्टार दागे और गोलीबारी की। इसमें पांच आम नागरिक घायल हो गये और कई दुकानें जल गयीं। अब आतंकियों के पुलिसा गश्‍ती दल से राइफल छीनने के बाद सुरक्षा और कड़ी कर दी गई। आतंकियों की तलाश की जा रही है। 

खबरों के अनुसार सोमवार को ही भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की एक चौकी ट्विवेन-1 तबाह हो गयी। अधिकारियों ने कहा कि एलओसी पर अनेक इलाकों में गोलीबारी और गोलाबारी जारी है। अधिकारियों के मुताबिक पाकिस्तान ने पुंछ जिले के शाहपुर, कृष्णगटी, मंडी और सब्जियां सेक्टरों में गोले दागे।

रक्षा प्रवक्ता कर्नल मनीष मेहता ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले के मंडी और सब्जियां सेक्टरों में आज दोपहर पौने दो बजे से अकारण गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि उन लोगों ने 120 एमएम, 80 एमएम के मोर्टार बम दागे और स्वचालित एवं छोटे हथियारों से गोलीबारी की। प्रवक्ता ने साथ ही बताया कि दोनों ओर से गोलीबारी जारी है।

कर्नल मेहता ने बताया कि इससे पहले पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ में छोटे और स्वचालित हथियारों से गोलीबारी और मोर्टार बम दागकर (शाहपुर में) संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर से हो रही गोलीबारी का माकूल और करारा जवाब दिया गया और संघर्ष विराम का उल्लंघन जारी है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी सुबह करीब पौने 11 बजे शुरू हुई और अब भी जारी है। अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले रात के करीब एक बजे पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले के कृष्णगटी सेक्टर में कुछ समय के लिये गोलीबारी की थी।
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!