वकील ने महिला जज को पीट, हाथों की नसें काट दीं, फिर फांसी पर लटका दिया

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। यूपी के कानुपर शहर में हुई महिला जज प्रतिभा गौतम की संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझा ली गई है। पुलिस का दावा है कि प्रतिभा की हत्या की गई है। प्रतिभा को पहले फ्लॉवर पॉट जैसी किसी चीज से दर्जनों बार हमला किया गया। फिर उसके दोनों कलाइयों की नसें काट दी गईं और मामला सुसाइड का लगे, इसलिए लाश को फांसी पर लटका दिया गया। मर्डर करने के लिए पति दिल्ली से कानपुर आया और हत्या करके वापस दिल्ली लौट गया। प्रतिभा 3 माह से प्रेग्नेंट थी, लेकिन पति अभिषेक नहीं चाहता था कि अभी वो मां बने। वाट्सएप की छानबीन करने पर इसका राज खुला। पुलिस अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है। मनु अभिषेक पेशे से वकील है। हाईकोर्ट में प्रेक्टिस करता है। 

वाट्सएप से खुला राज: यह हुआ घटनाक्रम
अभिषेक ने मैसेज किया था कि अब इस बच्चे को तो भगवान भी पैदा नहीं होने दे सकते। इस पर प्रतिभा ने लिखा कि कि मैं आ रही हूं तुमसे मिलने, वहां तय करेंगे। दिल्ली में दोनों के बीच झगड़ा हुआ जिसके बाद प्रतिभा वापस कानपुर लौट आई। देर रात तक अभिषेक भी दिल्ली से कानपुर पहुंच गया। घर पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और नौबत मर्डर तक पहुंच गई।

जांच में प्रतिभा के सीने और जांघ पर 16-17 जगहें चोटें मिली हैं। किसी फ्लावर पॉट जैसी चीज से प्रतिभा पर वार किए गए हैं। मारने के बाद अभिषेक ने सुसाइड का सीन क्रिएट किया। अब वह पुलिस को सहयोग नहीं कर रहा है। बस इतना बोल रहा है कि मुझे जेल भेज दो। वो कुछ बताने को तैयार नहीं है। पुलिस फिलहाल उसे जेल भेज रही है, फिर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
संबंधित समाचार

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!