
सपना व्यास पटेल का पहले काफी मोटी हुआ करती थीं। साल 2012 में उन्होंने एक साल में ही अपने शरीर का वजन 86 किग्रा से घटाकर 53 तक कर लिया। वह भी किसी दवा या जिम जाकर कसरत किए बिना। यानी सपना ने एक साल में 33 किलो वजन घटाया। उन्होंने न केवल अपना वजन घटाया, बल्कि आज वे रिबॉक की सर्टिफाइड ट्रेनर भी हैं। इतना ही नहीं, यू-ट्यूब पर सपना का वीडियो अब तक लगभग 29 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। इनमें से कई लोग तो उनसे संपर्क भी कर चुके हैं।
सपना ने अपनी शुरुआती पढ़ाई अहमदाबाद से की। उन्होंने सेंट जेवियर कॉलेज से साइकोलॉजी में ग्रेजुएशन किया। इसके बाद उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट निरमा यूनिवर्सिटी से एमबीए किया। उन्होंने यू-ट्यूब पर जब अपने वेट लॉस का वीडियो अपलोड किया तो मात्र एक ही महीने में 147 देशों के 27 लाख लोगों ने इसे पसंद किया। इसके अलावा सपना फेसबुक के सहारे भी हजारों लोगों को वजन घटाने के टिप्स दे चुकी हैं।