आईएएस प्रदीप कासनी: 1 माह में तीसरा, 23 साल में 57 ट्रांसफर

Updesh Awasthee
हरियाणा। प्रदीप कासनी का 32 साल में 67 बार और इस महीने में तीसरी बार ट्रांसफर किया गया है। हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को 9 आईएएस और 4 एचसीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया। जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें आईएएस अफसर प्रदीप कासनी का नाम भी शामिल है। 

कासनी का 32 साल में 67 बार और इस महीने में तीसरी बार ट्रांसफर किया गया है। भाजपा सरकार के दो साल के कार्यकाल में कासनी का यह 12वां ट्रांसफर होगा। एक महीने पहले उन्‍हें अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्‍याण विभाग का डीजी और सचिव नियुक्‍त किया गया था। वर्तमान में वे हरियाणा लैंड रिक्‍लेमेशन डवलपमेंट कॉर्पोरेशन के एमडी हैं। आईएएस अफसर को प्रत्‍येक पोस्‍ट पर कम से कम दो साल तक रहना चाहिए। हालांकि कासनी के मामले में ऐसा नजर नहीं आ रहा है। वित्‍त विभाग के सचिव के पद पर उन्‍हें केवल कुछ घंटों के नियुक्ति दी गई।

कासनी ने बताया कि लगातार होने वाले तबादलों से वह दुखी हैं। उन्‍होंने आगे कहा कि एक महीने पहले ही उन्‍हें अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्‍याण विभाग का डीजी और सचिव बनाया गया था। इस दौरान विभाग के कर्मचारी उन्‍हें पद से हटाने की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए थे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!