Ola Cabs में 12 साल की बच्ची का गैंगरेप और मर्डर

Updesh Awasthee
नईदिल्ली। सुरक्षित यात्रा का दावा करने वाली Ola Cabs में एक बार फिर घिनौनी वारदात हुई है। कोलकाता में ओला कैब के 2 ड्रायवरों ने 12 साल की मासूम बच्ची का गैंगरेप किया और फिर उसकी हत्या कर लाश को कैनल में फैंक दिया। ड्राइवरों का नाम शंकर शॉ और गुड्डु सिंह के नाम से हुई है।

पुलिस ने बताया कि बच्ची सड़क पर रहती थी उसका अपना कोई घर नहीं था। दोनों ड्राइवरों ने बच्ची को सड़क से उठाया और गाड़ी में बैठा लिया। जिसके बाद उसके साथ गैंगरेप किया और उसकी हत्या करके सड़क किनारे फेंक दिया।

दोनों ड्राइवरों ने शराब पी रखी थी और नशे में धुत थे। सुबह 5 बजे के करीब पुलिस को मामले की जानकारी मिली और बच्ची का शव फ्लाइओवर के पास मिला। दोनों ने बच्ची को देर रात कार में बैठाया, उसके साथ गैंगरेप किया और गाड़ी में ही उसकी हत्या कर दी। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!