सरकार के खिलाफ भोपाल की सड़कों पर उतरे होमगार्ड कर्मचारी

भोपाल। अचानक सेवाकाल घटा दिए जाने से नाराज होमगार्ड सैनिक आज भोपाल की सड़कों पर उतर आए। सैनिकों ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान 5 होमगार्ड सैनिकों की तबीयत भी खराब हो गई। उन्हें अस्पताल भेजा गया और प्रदर्शन जारी रखा गया। सैनिक सेवा में रहने की उम्र 60 साल बनाए रखना चाहते हैं। जबकि सरकार ने इसे घटाकर 41 साल कर दिया है। ऐसा होने से एक साथ 8000 होमगार्ड सैनिक बेरोजगार हो जाएंगे। 

जानकारी के मुताबिक, सेवाकाल कम करने से होमगार्ड सैनिकों के बीच भारी असंतोष है। इसे लेकर शहर के संभागीय होमगार्ड कार्यालय में 650 महिला-पुरुष सैनिकों ने पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान पांच सैनिकों की तबीयत खराब हो गई, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जबकि अन्य होमगार्ड सैनिक लागातर प्रदर्शन कर रहे हैं। 

सैनिकों का कहना है कि अगर ये आदेश लागू होगा तो वो सामूहिक रूप से आत्महत्या कर लेगें। होमगार्ड की भर्ती के साथ ही अन्य विभागों में भर्ती के दौरान विशेष छूट दिए जाने संबंधी नियम बीते साल नए सिरे से बनाए गए थे। इन ही नियमों के तहत एक आदेश पारित कर होमगार्ड के जवानों की सेवा में रहने की उम्र 60 से घटाकर 41 कर दी गई है। इस आदेश से करीब 12 हजार से ज्यादा होमगार्ड के जवान प्रभावित होंगे। इससे होमगार्ड के जवानों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। ऐसे में इस फैसले के खिलाफ होमगार्ड के जवान लामबंद हो गए हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!