कोई होमगार्ड को निष्कासित नहीं होगा, डीआईजी को हटाया: गृहमंत्री

Updesh Awasthee
भोपाल। अंतत: होमगार्ड सैनिकों की एकजुटता रंग ले ही आई। भोपाल में सीएम हाउस का घेराव करने जा रहे होमगार्ड सैनिकों से मुलाकात के दौरान गृहमंत्री ने ऐलान किया है कि कोई भी होमगार्ड 41 की उम्र के कारण निष्कासित नहीं किया जाएगा। इतना ही नहीं उन्होंने डीआईजी तिवारी को हटाने का आदेश भी दिया। 

पिछले कई दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे होमगार्ड जवानों ने रविवार को ​होमगार्ड लाइन के बाहर प्रदर्शन किया। इसके बाद सीएम हाउस का घेराव करने के पहले होम-गार्ड्स ने गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह से मुलाकात की। इस दौरान गृहमंत्री ने एलान किया कि 41 साल की उम्र पूरा कर चुके किसी भी जवान को हटाया नहीं जाएगा। गृहमंत्री ने कहा कि, नीतिगत फैसले लेने का अधिकार सरकार को है। उन्होंने सख्त फैसला लेते हुए होमगार्ड डीआईजी वी. तिवारी को भी हटाने का निर्देश दिया है।

क्या है पूरा मामला
2016 होमगार्ड की भर्ती के साथ ही अन्य विभागों में भर्ती के दौरान विशेष छूट दिए जाने संबंधी नियम बीते साल नए सिरे से बनाए गए थे। इन ही नियमों के तहत एक आदेश पारित कर होमगार्ड के जवानों की रिटायरमेंट उम्र 60 से घटाकर 41 कर दी गई। होमगार्ड इस नियम के खिलाफ हाईकोर्ट में चले गए। मामला विचाराधीन है, बावजूद इसके 41 की आयु पूरी कर चुके होमगार्ड को निष्कासित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!