घर में घुस आया फेसबुक फ्रेंड, लड़की की चाकुओं से गोदकर हत्या, मां घायल

इंदौर। सोशल मीडिया पर अंजान लड़कों की फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करना और उनसे चैटिंग करना कितना खतरनाक हो सकता है, यह मामला इसका ताजा प्रमाण है। 12वीं के बाद आईआईटी की तैयारी कर रही एक लड़की के घर में उसका फेसबुक फ्रेंड जबरन घुस आया। उसने लड़की के पेट में चाकुओं से कई वार किए, इस बीच लड़की की मां आईं तो उन पर भी हमला कर दिया। इस वारदात में लड़की की मौत हो गई, मां गंभीर रूप से घायल है। 

मामला पलासिया थाना क्षेत्र के गीता नगर का है। यहां रहने वाले एक परिवार के मकान पर मंगलवार दोपहर महू का रहने वाला अमित यादव पहुंचा। इंजीनियरिंग के छात्र अमित ने घर में घुसकर वहां रहने वाली बाहरवीं कक्षा की छात्रा  प्रिया (17) पिता श्याम रावत से मिलने और बात करने का प्रयास किया। लड़की ने बात करने से इंकार कर दिया और दोनों में बहस हो गई। तभी अचानक अमित ने लड़की पर चाकू से हमला कर दिया और कई वार करके उसे गिर दिया। 

अमित ने लड़की के पेट पर चार वार किए। चीख सुनकर लड़की की मां किरण दौड़ी-दौड़ी आई तो अमित ने उनपर भी हमला कर दिया, जिसमे वह भी घायल हो गई। वारदात के बाद आरोपी अमित भागने लगा लेकिन तब तक शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। बचने के लिए वह छत की ओर भागा और दूसरी मंजिल से कूद गया, जिससे उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। उसे इलाज के लिए एमवाय अस्पताल लाया गया। यहां पुलिस ने उसे हिरासत में ​ले लिया। बताया जा रहा है कि लड़की ने पढ़ाई के कारण फेसबुक बंद कर दी थी। इसी बात से अमित नाराज था। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !