बैतूल में मिली युवती की नग्न लाश, पैरों में बेड़ियां

Updesh Awasthee
बैतूल। नागपुर-भोपाल फोरलेन के पास माचना नदी में एक युवती का नग्र शव मिला है। युवती की उम्र 20 वर्ष के आसपास है। शव करीब 4 दिन पुराना है। शव के पैरों में बेड़ियां पड़ी हुईं हैं और अभी तक इसकी शिनाख्त नहीं हो पाई हैै। 

बैतूल से करीब 3 किमी दूर दनोरा के पास माचना नदी में किसी राहगीर ने शव देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर कोतवाली टीआई एसआर झा, समेत अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे। माचना नदी में शव निकलवाया गया। शव युवती का था, शव पर कोई कपड़ा नहीं था। पैरों में बेड़ी लगी थी। दाहिने पैर की बेड़ी में टूटी चेन थी। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेज दिया। 

कोतवाली सब इंस्पेक्टर योगिता उइके ने बताया, युवती की उम्र करीब 18 से 20 साल की लग रही है। शव करीब 3 से 4 दिन पुराना है। इससे शव खराब हो गया है। चेहरा पहचान नहीं आ रहा है। जिला अस्पताल में पीएम कराया है। रिपोर्ट आने और जांच के बाद ही कुछ कह सकते हैं। 

बेड़ी ने सवाल खड़े किए
मृतक युवती के पैरों में बेड़ी होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पैर में बेड़ी होने पर वह ज्यादा नहीं चल सकती थी। इसके अलावा विक्षिप्त थी, तो क्या उसे बेड़ी में रखा जाता था। इससे मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। मृतक युवती की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस का ज्यादा जोर गुमशुदगी और मानसिक विक्षिप्तों के केंद्र पर है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!