सीमा पर पाकिस्तान कर रहा है गोलीबारी

Bhopal Samachar
नईदिल्ली। पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद दोनों देशों में काफी तनाव देखने को मिला है।  पिछले 24 घंटे में पाकिस्तानी सेना ने सीमा पर 3 बार भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर गोलियां बरसाईं हैं। पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि उन्होंने 8 भारतीय सेनिकों को मार गिराया जबकि भारतीय सेना का एक जवान जिंदा गिरफ्तार कर लिया है। इंडियन आर्मी ने इस खबर को गलत बताया है। 

गुरुवार रात को अखनूर सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पर छोटे हथियारों से फायरिंग की। यह फायरिंग एलओसी पर बनी पुलिस चौकियों पर की गई है। रात 12.30 बजे शुरू हुई यह फायरिंग एक घंटे में खत्म हो गई। इसमें किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने यह तीसरी बार सीज फायर का उल्लंघन किया है। जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा के सीमावर्ती इलाकों में भारतीय सेना को अलर्ट पर रखा गया है। 

गुरुवार शाम को पाकिस्तान की सेना ने भी दावा किया था कि उन्होंने भारतीय सेना के आठ जवान मार गिराए हैं और एक को जिंदा पकड़ा है। हालांकि, भारतीय सेना ने इस दावे का खंडन करते हुए इसे झूठा बताया। भारतीय सेना ने जवान का पाकिस्तानी सेना की हिरासत में होने की जरूर पुष्टि की है। भारतीय सेना ने कहा कि यह जवान गलती से सीमा पार चला गया था।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!