नियमितीकरण के लिए होमगार्ड सैनिकों का अनशन शुरू

Updesh Awasthee
भोपाल। नियमितिकरण की मांग लेकर होमगार्ड सैनिक आज शुक्रवार की सुबह जहांगीराबद स्थित होमगार्ड मुख्यालय पर अनशन पर बैठे हैं। इस अनशन में करीब 200 होमगार्ड शामिल हैं। अनशनकारियों की मांग है कि जब तक उन्हें नौकरी में परमानेंट नहीं किया जाएगा, तब तक उनका यह अनशन जारी रहेगा। 

अनशन पर बैठे होमगार्ड सैनिक लोकेश तिवारी ने बताया कि राज्य सरकार ने सिंहस्थ भर्ती के दौरान प्रदेश के करीब 2500 होमगार्ड सैनिकों को नौकरी में परमानेंट करने का आश्वासन दिया था। लोकेश तिवारी का कहना है कि करीब एक महीने पहले प्रदेश के करीब 2500 नई भर्ती के होमगार्डों को अपनी—अपनी किट्स वापस जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं। 

लोकेश तिवारी का कहना है कि सरकार सभी 2500 होमगार्ड सैनिकों को नौकरी से बाहर निकाने की फिराक में है। सरकार के इस फैसले के विरोध में आज शुक्रवार की सुबह करीब दो सौ होमगार्ड सैनिक अनशन पर बैठे हैं। लोकेश तिवारी ने दावा किया है कि कल शनिवार तक प्रदेश के करीब ढाई हजार होमगार्ड इस अनशन में शामिल होंगे। लोकेश तिवारी का कहना है कि जब तक सरकार सभी 2500 होमगार्डों को नौकरी में परमानेंट नहीं करती, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!